पठानकोट में एक युवक ने नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे एएसआई को गालियां दीं और लाठी से हमला कर दिया। एएसआई ने आरोपी को साथी कर्मचारी की मदद से किसी तरह उसे काबू किया। थाना 2 की पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरविंद्र सिंह उर्फ साब के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले ही लड़ाई झगड़े और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस में आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। गालियां निकालने से रोकने पर किया हमला थाने में दी गई शिकायत में एएसआई जसवीर दास ने बताया कि वो साथी कर्मचारी एएसआई पवन के साथ शहीद भगत सिंह चौक में ड्यूटी पर था। इसी दौरान आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो गुरविंद्र सिंह ने उस पर हमला कर दिया। ASI जसवीर दास के मुताबिक आरोपी ने उस पर लाठी से हमला किया और उसकी वर्दी की भी खींचतान की। जिसके बाद उसे काबू किया गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरविंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई जसवीर दास ने बताया कि आरोपी उसे पहले से जानता था। नशे में धुत्त था आरोपी जांच अधिकारी एएसआई नरेश ने बताया कि हमले के पीछे मुख्य वजह ये रही कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था। आरोपी गुरविंद्र ढांगू की ओर से पैदल आ रहा था। वो रास्ते पर हुड़दंग मचा रहा था। जिसे एएसआई जसवीर दास ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे ही गालियां निकालनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी पर पहले ही 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी लड़ाई-झगड़े और हत्या के प्रयास के मामलों में जमानत पर था।
