Attack On Punjab BJP Chief: पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के काफिले को संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से रोककर हमला करने का आरोप लगा है। घटना में ढिल्लों समेत उनके साथ मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरक्षित रहे। वापसी के दौरान भी काफिले का रास्ता रोके जाने का आरोप है। ढिल्लों गुरुवार को संगरूर जिले के तूर बंजारा गांव जा रहे थे। उन्हें गुलजार सिंह के परिवार से मिलकर संवेदना जतानी थी।
