Punjab Drug Problem: पंजाब में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। पंजाब BJP के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और BJP सांसद तरुण चुघ ने राज्य सरकार पर नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। जाखड़ ने ऐलान किया कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पंजाब में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल से संपर्क करेंगे और कानूनी विकल्प भी तलाशेंगे। यह बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने हैं। चुनाव से पहले राज्य में नशे, अपराध और कानून-व्यवस्था का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।
