पंजाब के जालंधर के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी को गालियां दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कहा कि भट्‌टी डरा हुआ है और अब टॉयलेट में बैठकर वीडियो बना रहा है। कुछ दिनों से चर्चा थी कि पाकिस्तान में शहजाद भट्टी पर जानलेवा हमला हुआ है। उस पर गोलियां चली हैं। इसी बीच एक ऑडियो सामने आया, जिसे भट्‌टी का बताया गया। इसमें कहा गया कि फायरिंग और मौत के बारे में लॉरेंस गैंग ने झूठ फैलाया है। इस पर रोजर संधू ने कहा कि भट्टी झूठ बोल रहा है। संधू के मुताबिक, भट्टी पर गोलियां चली हैं। लेकिन वह मरा नहीं। वह अपनी दहशत बनाए रखने के लिए झूठी कहानियां गढ़ रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर भट्‌टी ने ऑडियो जारी कर कहा था कि लॉरेंस गैंग की ओर से एक पोस्ट वायरल की जा रही है कि पुर्तगाल में भट्‌टी मर गया। हालांकि, उस ऑडियो की पुष्टि भास्कर नहीं करता। इसमें भट्‌टी ने कहा- मैं कभी पुर्तगाल गया ही नहीं और न ही मुझ पर किसी तरह की कोई फायरिंग हुई। विस्तार से पढ़ें, रोजर संधू ने भट्टी को क्या-क्या कहा… संधू और भट्टी के बीच दुश्मनी 3 पॉइंट्स में… कथित ऑडियो में भट्‌टी ने ये बातें कही थीं… ———- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी डॉन ने लॉरेंस को बच्चा कहा:फर्जी गैंगस्टर भी बताया; शहजाद भट्‌टी बोला- मेरी गोली मारकर हत्या की अफवाह फैलाई पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने अपनी मौत के दावे को खारिज किया है। भट्‌टी ने एक ऑडियो जारी कर कहा कि एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग ने उस पर फायरिंग कराई। जिसमें उसकी मौत हो गई। मगर, मैं कभी पुर्तगाल गया ही नहीं और न ही मुझ पर किसी तरह की कोई फायरिंग हुई है। पूरी खबर पढ़ें…