Army Nayak Devendra Singh Gurjar Heart Attack Death: नीमकाथाना (सीकर): जैसलमेर में भारतीय सेना में तैनात सीकर जिले के नीमकाथाना एरिया के तहत आने वाले मालनगर निवासी नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर (55) का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। जवान के निधन की सूचना मिलते ही मालनगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों में गम का माहौल है।
