सीकर में एक युवक और युवती के सुसाइड का मामला सामने आया है। युवक ने सीकर के सदर थाना इलाके के नानी बीहड़ में सुसाइड किया। जबकि युवती ने कोतवाली थाना इलाके में ही अपने कमरे में सुसाइड किया। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। सदर थाना इलाके में 22 साल के युवक अभिषेक उर्फ मोनू ने नानी बीहड़ में सुसाइड किया। जिसने पेड़ से फांसी का फंदा लगाया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। कोतवाली थाना इलाके में जगमालपुरा फाटक के पास 20 साल की युवती शहनाज ने सुसाइड किया। हैड कांस्टेबल कल्याण सिंह ने बताया कि युवती मानसिक अवसाद में थी। जो मूल रूप से श्रीगंगानगर की रहने वाली है लेकिन वर्तमान में अपने परिवार के साथ सीकर में ही रहती थी। इसके पास भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।