राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पंचायत समिति पुनर्गठन और नई पंचायत समितियों के गठन का आदेश जारी कर दिया है। नागौर जिले में भी इस अधिसूचना के तहत चार नई पंचायत समितियों का गठन किया गया है। श्रीबालाजी, मेड़ता रोड़, डेह और पांचौड़ी पंचायत समितियों का गठन किया गया है। श्रीबालाजी नागौर पंचायत समिति से अलग श्रीबालाजी नई पंचायत समिति का गठन किया गया है। नागौर पंचायत समिति की 58 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतों को श्रीबालाजी पंचायत समिति में शामिल किया गया है। नागौर पंचायत समिति में नई और पुरानी मिलाकर 28 ग्राम पंचायतें रहेंगी। मेड़ता रोड़ वहीं मेड़ता सिटी पंचायत समिति से मेड़ता रोड़ को अलग किया गया है। मेड़ता रोड़ अब नई पंचायत होगी जिसमें मेड़ता सिटी की 51 ग्राम पंचायतों में से 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। मेड़ता सिटी में नई ग्राम पंचायतें मिलाकर 28 ग्राम पंचायतें रहेंगी । डेह जायल पंचायत समिति से डेह पंचायत समिति अलग बनाई गई है। देह में जायल पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। इसके बाद जायल पंचायत समिति के क्षेत्राधिकार में 30 पंचायतें रहेंगी। पांचौड़ी खींवसर पंचायत समिति से भी पांचौड़ी पंचायत समिति का गठन किया गया है। पांचौड़ी पंचायत समिति में 23 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इसके बाद खींवसर पंचायत समिति में कुल 27 ग्राम पंचायतें रहेंगी। जिले में अब 12 पंचायत समितियां 346 ग्राम पंचायतें नागौर जिले में पहले 8 पंचायत समितियां थी जिनकी संख्या बढ़कर अब 12 हो जाएंगी। नागौर जिले में अब ग्राम पंचायतों की संख्या 346 हो गई हैं । चार पंचायत समितियों का पुनर्गठन किया गया है इसके अलावा अन्य 4 के क्षेत्राधिकार में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है जो डेगाना, भेरूंदा, रियांबड़ी और मुंडवा है।