ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार देर शाम 45 जिला अध्यक्ष की लिस्ट जारी की गई। इनमें जालोर में रमिला मेघवाल को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। जालोर जिले के रानीवाड़ा निवासी रमिला रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से आती हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनावों में जालोर से विधानसभा से टिकट दिया था। लेकिन रमिला 19536 वोटों से हार गई थी। इसके बाद भी संगठन में सक्रिय रहने और जिले में अच्छी पकड़ के कारण अब कांग्रेस जालोर जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उनके जिला अध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही समर्थकों आतिशबाजी की और एक- दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की।

You missed