धौलपुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ग्लव्स फैक्ट्री के पास डस्ट से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार करवेंद्र (22) पुत्र राजेंद्र निवासी बड़ागांव, मनिया, ट्रॉली के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि करवेंद्र धौलपुर से अपने गांव बड़ागांव लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
