समंद में कांकरोली स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में 17 मई से अधिकमास महोत्सव की शुरुआत होगी। पुष्टिमार्ग में अधिकमास का विशेष महत्व माना जाता है। इस वर्ष दो ज्येष्ठ मास होने के कारण 17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह माह भगवान विष्णु और ठाकुरजी की विशेष आराधना का माना जाता है। मंदिर के मुख्य समाधानी राज कुमार गौरवा के अनुसार अधिकमास के दौरान द्वारिकाधीश मंदिर और श्रीनाथजी मंदिर में विशेष मनोरथ और शृंगार आयोजित किए जाएंगे। मंदिर की ओर से अधिक मास मनोरथ की समय सारणी जारी की है। मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान एक दिन में दो प्रमुख मनोरथ आयोजित होंगे, जिनमें अधिकांश मनोरथ सुबह 11 बजे राजभोग दर्शन में तथा शाम को शयन दर्शन में किए जाएंगे। द्वारिकाधीश मंदिर में अधिकमास के दौरान फूलमंडली, जल विहार, रथ यात्रा, चंदन बंगला, श्याम घटा, नौकाविहार, मोती बंगला और बड़ा मनोरथ जैसे धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह बना हुआ है।