दौसा में विद्या भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। एवीएम स्कूल में आयोजित समारोह में बोर्ड परीक्षाओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। सवाई माधोपुर विभाग प्रचारक दीपक कुमार, प्रांत मंत्री बृजमोहन, जिला संघचालक भगवान सहाय सैनी, व्यवस्थापक राजेन्द्र सोनी ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा जीवन में निरंतर मेहनत और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। डीएनटी समाज का आंदोलन दौसा में सोमवार को राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति और मूल ओबीसी सभा आयोजन किया गया। रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा तथा पुतला फूंककर विरोध जताया। डीएनटी समाज को 10 प्रतिशत अलग आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि आंदोलन जिले-जिले में जारी रहेगा और 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। स्टेट हाईवे से अतिक्रमण हटाने की मांग कुंडल क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर लंबे समय से बने अतिक्रमण तथा भांवता गांव में बरसात के दौरान मुख्य सड़क पर होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर डॉ. सौम्या झा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की मांग पिछले छह माह से लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भांवता गांव में मुख्य सड़क पर बरसात के दिनों में तालाब जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भाजपा की विचार गोष्ठी कल दौसा में भाजपा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि गायत्री पैलेस में बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विशिष्ट अतिथि सोमकांत शर्मा जिला संगठन प्रभारी व अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला करेगी।

You missed