राजधानी देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित डीएवी कॉलेज रोड पर एक पीजी में युवक का शव बाथरूम में मिला है। युवक ब्लिंकिट में काम करता था और पीजी में अकेला रहता था। वह आज ही अपने घर से वापस लौटा था। पीजी संचालक ने बताया कि युवक ने कुछ दिन पहले ही यहां कमरा लिया था, लेकिन सामान रखने के बाद वह अपने घर पंजाब के लुधियाना चला गया था। शनिवार दोपहर वह पहली बार वापस पीजी लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
