मसूदा क्षेत्र के देवमाली में चल रहे देवनारायण भगवान के मेले में श्रद्धालुओं और आम लोगों को सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी का खाने का सामान मिलें, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई खाद्य संस्थानों और अस्थायी स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत की अगुवाई में टीम ने खाने की दुकानों पर साफ-सफाई, खाने के सामान को रखने के तरीके और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद्य विक्रेताओं को खाने के सामान को सुरक्षित और साफ तरीके से बनाने, स्टोर करने और बेचने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। टीम ने खाद्य विक्रेताओं को फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन करवाने, साथ ही जरूरी दस्तावेज अपने पास रखने की जानकारी भी दी। मेले में आने वाले लोगों को अच्छी क्वालिटी और सुरक्षित खाने का सामान मिले, इसके लिए तय किए गए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विक्रेताओं को साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नियमों का पालन करने पर खास जोर दिया। इस निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम बेड़ा और कुलदीप सिंह चौधरी शामिल थे।
