कोटा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 6 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। वहीं उसकी 3 साल की बेटी घायल हो गई। हादसा रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के नॉर्दर्न बाइपास पर बुधवार शाम करीब 6 बजे हुआ। एएसआई अब्दुल लतीफ ने बताया – हादसे में गामछ निवासी मोना (28) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर पिकअप की चपेट में आ गई थी। मोना के पति दयाराम (30) का आरोप है कि पिकअप ड्राइवर नशे में था। महिला 6 महीने की गर्भवती थी दयाराम ने बताया – बुधवार शाम वह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से सब्जी लेने जा रहा था। इस दौरान पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण पत्नी सड़क पर गिर गई और पिकअप उसे घसीटते हुए आगे निकल गई। … ये खबर भी पढ़िए… जयपुर-तेज रफ्तार बस ने कारों और स्कूटी को टक्कर मारी:रोडवेज बस के नीचे आ गई स्कूटी, महिला की मौत, युवक का पैर फ्रैक्चर हुआ जयपुर के सीकर रोड पर खेतान हॉस्पिटल के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कारों और स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बस के टायर के नीचे आ गई। (पूरी खबर..)