तरनतारन पुलिस ने जिले में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में कुल 2 पिस्तौल, 3 मैगज़ीन, 2 जिंदा कारतूस, 16 ग्राम हेरोइन और 4100 लीटर लाहन बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, एयरक्राफ्ट एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 10 मामले दर्ज किए हैं और इनमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानिए कहां कौन पकड़ा गया
