उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 5 और 6 मई को दो दिवसीय राजसमंद के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जिले के राजसमंद, रेलमगरा व खमनोर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगी। दौरे के पहले दिन 5 मई को वे सायं 4 बजे खमनोर पंचायत समिति के गांव गुड़ा स्थित पीएम श्री विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगी, जहां शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की सौगात देंगी। इसके बाद वे सायं 5.30 बजे रेलमगरा पहुंचेंगी, जहां गौण मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगी। दौरे के दूसरे दिन 6 मई को उप मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे सांगठ कला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी और यहां भी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगी। इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहेगी।