जालोर में हादसे में दम तोड़ने वाले युवक का शव मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। सोमवार देर शाम बिशनगढ़ थाना इलाके में वतन रिसोर्ट के पास एक ट्रेलर ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी थी। युवक जालोर में मेडिकल शॉप पर काम करता था और काम के बाद अपने घर बालवाड़ा गांव लौट रहा था। बिशनगढ़ थाना पुलिस के मुताबिक- बालवाड़ा गांव निवासी गौतम कुमार (22) पुत्र नाथूराम जीनगर कल शाम बाइक से वतन रिसोर्ट के पास पहुंचा ही था कि बिशनगढ़ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। गौतम गिरकर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव को मांडवला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मंगलवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।