बाड़मेर में 17 साल की नाबालिग ने अपने ट्यूशन टीचर पर रेप का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि टीचर ने रेप के बाद अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद 15 लाख की डिमांड की। घबराई मासूम ने आरोपी को घर से ज्वेलरी ले जा कर दे दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। इधर, जांच में सामने कि टीचर (23) ने नाबालिग की बड़ी बहन (19) से लव मैरिज की थी। दोनों ने हाई कोर्ट में प्रोटेक्शन पिटीशन लगा रखी है। बड़ी बहन का आरोप है कि दबाव बनाने के लिए परिजनों ने ये मुकदमा दर्ज करवाया है। अब 4 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला ट्यूशन पढ़ने जाती थी छोटी बहन SHO ने बताया- 4 अप्रैल को नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 3 साल पहले बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती थी। उसी स्कूल के टीचर के पास घर पर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 10वीं क्लास में ट्यूशन पढ़ने के दौरान टीचर ने उसको जूस पिलाया। अश्लील वीडियो बना लिया जूस पीने के बाद बेटी बेहोश हो गई। टीचर ने उसके साथ रेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। टीचर ने 15 लाख रुपए की डिमांड की। डरी-सहमी बेटी ने घर के गहने उसको ले जाकर दे दिए। गहने नहीं मिलने पर मां ने पूछा तब बेटी ने पूरा घटनाक्रम बताया। दबाव बनाने के लिए FIR कराने का आरोप SHO ने बताया- टीचर के साथ नाबालिग की बड़ी बहन ने फरवरी-2026 में लव मैरिज की थी। बड़ी बहन टीचर के साथ रहना चाहती है। टीचर पर छोटी बहन से पॉक्सो का मामला दर्ज करवाया है। नाबालिग की बड़ी बहन से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि परिजनों ने दबाव बनाने के लिए ये मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच जारी जांच में सामने आया है नाबालिग की बड़ी बहन जहां पढ़ती थी, टीचर भी वही पढ़ाता था। बड़ी वाली लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। तब उनके बीच प्रेम-प्रसंग हुआ।
