उनियारा थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक दुकानदार के साथ हुई मारपीट और अवैध हथियार से धमकाने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। देसी पिस्टल दिखा कर डराया, मारपीट की उनियारा थाने के एएसआई रतन लाल मीना ने बताया कि 9 अप्रैल रात करीब 10 बजे दुकानदार अजय गुप्ता ने एक प्रकरण दर्ज कराया था। उसमे बताया गया था कि आरोपी राजा बाबू गुर्जर और रामसिंह गुर्जर एक रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर आए और अजय को दुकान से खींचकर बाहर निकाला। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और देसी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबोचा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। मुख्य अभियुक्त रामसिंह गुर्जर को आन पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उनियारा के पास कृषि मंडी रोड स्थित ज्योति नगर कॉलोनी में एक खंडहर कुएं के पास पत्थरों के ढेर के नीचे छिपाई गई पिस्टल बरामद की है। इससे पहले पुलिस ने दूसरा आरोपी राजा बाबू गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। जहां से उसे जेल भेज दिया था। इसमें तीन नाम जद आरोपी है। दो गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीसरा आरोपी सांवरिया कैफे का मालिक राजा बाबू खटीक है, उसकी तलाश की जा जारी है। इनपुट:आनंद शर्मा, उनियारा।
