देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की ओर से गुरुवार को तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के गेट के बाहर से शुरू होकर यह रैली शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। करीब 16 किलोमीटर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए रैली शहीद स्मारक पहुंची, जहां भाजपा नेताओं ने शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के गेट के बाहर से शाम को कार्यकर्ता जुटे। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” सहित देशभक्ति के नारों से नारे लगाए। देखें रैली से जुड़े फोटोज… भूपेंद्र सैनी ने कहा- तिरंगा राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक यह तिरंगा वाहन रैली में भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी, भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और शहर विधायक अतुल भंसाली शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने कहा- तिरंगा केवल तीन रंगों से बना राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। देश के वीर जवानों ने तिरंगे की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। राजेन्द्र पालीवाल ने कहा- हर कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा, हर दिल में भारत भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा- तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। भाजपा जोधपुर शहर द्वारा आयोजित यह तिरंगा वाहन रैली राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा- संगठन की ओर से शहर के सभी 12 मंडलों में तिरंगे वितरित किए गए तथा इन्हें बूथ स्तर तक पहुंचाया गया। इसका उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजन को राष्ट्रगौरव के इस अभियान से जोड़ना रहा 16 किलोमीटर के मार्ग पर गूंजे देशभक्ति के नारे तिरंगा वाहन रैली बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के गेट के बाहर से प्रारंभ होकर करीब 16 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से रवाना होकर शास्त्री नगर थाने के तिराहे के सामने से पाल लिंक रोड, जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर होते हुए जालोरी गेट चौराहा पहुंची। इसके बाद रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां तिरंगा वाहन रैली का समापन हुआ। 12 मंडलों में पहले ही पहुंचाए गए थे तिरंगे रैली की तैयारियों के तहत भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल द्वारा शहर के सभी 12 मंडलों में तिरंगे झंडों का वितरण किया गया था। मंडलों से तिरंगे बूथ स्तर तक पहुंचाए गए, जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन को तिरंगा वाहन रैली से जोड़ा जा सके। ये हुए रैली में शामिल संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया- रैली में जसवंत सिंह विश्नोई, देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, मेघराज लोहिया, जगत नारायण जोशी, वनिता सेठ, राजेन्द्र बोराणा, संयोजक शिव कुमार सोनी, सह-संयोजक वरुण धाणदिया, जिला पदाधिकारी सुनील भाटी, रवि गहलोत, गिररवर सिंह, गीता भाटी, संपत सिंह, मनीष पुरोहित, पवन आसोपा, माधवी सिंह सोलंकी, बरखा हंस, राकेश बागरेचा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
