फादर्स डे के खास मौके पर अपने माता-पिता को स्पेशल फील करवाने और इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए सनसिटी जोधपुर के होटल फेयरफील्ड बाय मेरियट ने अनूठी पहल की। होटल मैनेजमेंट की ओर से फादर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए एक ग्रैंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जहां एक ही छत के नीचे देश और दुनिया की 60 से ज्यादा प्रसिद्ध डिशेस को परोसा गया। इस खास पहल का मुख्य उद्देश्य फादर्स डे के अवसर पर बच्चों और उनके पेरेंट्स को एक ऐसा माहौल देना था, जहां वे भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के कुछ पल साथ बिता सकें। स्पेन से लेकर फ्रांस तक का टेस्ट होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ सुप्रतिम घटक ने इस खास आयोजन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फादर्स डे हर बच्चे और पिता के लिए बेहद भावुक और सम्मान का दिन होता है। इस दिन को और अधिक स्पेशल बनाने के लिए हमारी टीम ने कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। हमने मेन्यू में किसी एक क्षेत्र नहीं, बल्कि ग्लोबल और नेशनल दोनों स्वादों का बेहतरीन फ्यूजन तैयार किया। शेफ सुप्रतिम के मुताबिक, इस बफेट में भारत के पारंपरिक और प्रांतीय व्यंजनों के साथ-साथ स्पेन की सिग्नेचर डिशेस, फ्रांस के क्लासिक लजीज व्यंजन, इटली के पास्ता और पास्टीट्यूट वैरायटीज साउथ एशिया के देशों का तीखा और चटपटा स्ट्रीट फूड तैयार किया गया। इसके लिए लाइव काउंटर लगाए गए। इस सेलिब्रेशन को पूरी फैमिली के लिए परफेक्ट बनाने के लिए होटल परिसर में एक स्पेशल किड्स जोन भी तैयार किया गया। अक्सर देखा जाता है कि फैमिली आउटिंग के दौरान छोटे बच्चों को संभालने में पेरेंट्स ठीक से एंजॉय नहीं कर पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए किड्स जोन में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के गेम्स, एक्टिविटीज और उनके पसंदीदा छोटे स्नैक्स का इंतजाम किया गया, ताकि बच्चे वहां सुरक्षित खेल सकें और माता-पिता सुकून से डिशेस का आनंद ले सकें।
