जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर सोमवार को 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही की आशंका पैदा कर दी है. अधिकारियों ने तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है. ट्रेन सेवाएं ठप हैं और आपातकालीन टीमें अलर्ट पर हैं.
