जलालाबाद में अब ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए 8.75 किलोमीटर का लंबा बाईपास बनने जा रहा है। बाईपास का नींव पत्थर आज हलका विधायक गोल्डी कंबोज ने रखा। उन्होंने कहा कि अब फाजिल्का से फिरोजपुर जाने वाले लोगों को जलालाबाद में दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बग्गे के मोड़ से बाईपास से होकर वह सीधा अमीर खास के जरिए फिरोजपुर पहुंचेंगे । इससे न सिर्फ राहगीरों की यात्रा आसान होगी। बल्कि जलालाबाद में भी ट्रैफिक समस्या पर विराम लगेगा। विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि जलालाबाद की सबसे बड़ी ट्रैफिक समस्या का समाधान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सीएम मान का खास तौर पर धन्यवाद करते है क्योंकि 6 घंटे में पेपर तैयार किए गए और जब इस बड़ी समस्या को सीएम के समक्ष रखा गया तो उन्होंने एक मिनट में हो इस बाईपास को मंजूर करते हुए 13.48 करोड़ की राशि जारी कर दी है। फिरोजपुर जाने वालों को जलालाबाद आने की जरूरत नहीं उन्होंने कहा कि इससे जलालाबाद में दाखिल होने से पहले ही बग्गे के मोड़ से शुरू होकर करीब 8.75 किलोमीटर लंबा और 18 फीट चौड़ा हाईवे अमीर खास तक बनाया जाएगा। जिससे फिरोजपुर जाने वालों को जलालाबाद शहर में दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और शहर में होने वाली ट्रैफिक समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। विधायक के कंबोज ने कहा कि इस बाईपास का नाम शहीद उधम सिंह मार्ग रखा गया है। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीनों के भीतर ये बाईपास बनकर तैयार होगा। विधायक ने कहा कि साथ ही इस जगह पर शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं विकास कार्य थमे नहीं। बल्कि अब वह जलालाबाद के लोगों को नहरी पानी की सौगात भी देने जा रहे है । उन्होंने कहा कि 10 दिन 10 सौगात का वायदा उन्होंने किया था। और आज 6 वा दिन है । और 6th प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी गई है ।
कैप्शन: नहर के साथ यहां बनेगा बाईपास
