टोंक के विकसित भारत प्रबुद्धजन सम्मेलन में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के सामने हंगामा हो गया। देवगंज के ग्रामीण ने सड़क न बनने को लेकर सम्मेलन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कहा- पूरा गांव बीजेपी का है, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी। कांग्रेसी भ्रष्टाचारी थे। मोदी तो सही है लेकिन निचले वाले अफसर भ्रष्ट है। काम नहीं करते है। इतने में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण को पकड़ लिया और बाहर धकेलने लगे। इसके बाद ग्रामीण को सम्मेलन स्थल से बाहर बैठा दिया गया। मामले को लेकर मंत्री चौधरी ने कहा- समस्या कोई भी हो पार्टी का कार्यकर्ता है तो उचित तरीके से पानी बात रखे। वह मीडिया में सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है। फिर भी सड़क क्यों नहीं बन पा रही उसे दिखाया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वैसे हमारी सरकार ने छोटे छोटे गांव को पक्की सड़क से जोड़ रखा है। इसमें जो भी बाधा होगी, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। बोले- अब तक सड़क नहीं बनी शनिवार को टोंक में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, टोंक जिला के बीजेपी सह प्रभारी रामानंद गुर्जर मंच पर बैठे थे। टोंक के देवगंज से आए रामस्वरूप जाट भीड़ में खड़े हुए और अपने गांव में सड़क न होने का मुद्दा उठाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वह अपनी बात कहने पर अड़े रहे। कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर बाहर किया बीजेपी प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का भाषण चल रहा था। उन्होंने रामस्वरूप को मंच पर आने के लिए कहा। इसी दौरान मंच के पास पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और हाथ पकड़ कर बाहर कर दिया। रामस्वरूप जाट ने बताया- वे अपने गांव में सड़क न होने की समस्या लेकर पहुंचे थे। गांव से टोंक की मुख्य सड़क को जोड़ने वाले लिंक रोड की लंबाई करीब पौने दो किमी है। यह कच्चा रास्ता है जो बारिश होने के बाद इतना दलदल में बदल जाता है कि गांव से बाहर जिला मुख्यालय आने या अन्य जगह जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को होती है जिन्हें रोजाना ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर स्कूल छोड़ना पड़ता है। बेटा बैंक मैनेजर, गांव में सड़क न होने से कुंवारा:इतना खराब रास्ता कि बारिश में मौत हो जाए तो लोग शोकसभा में नहीं आते मेरा बेटा बैंक मैनेजर है। फिर भी शादी नहीं हो रही। बारिश के दिनों में लड़की वाले आए थे। कीचड़ भरा रास्ता देखकर लौट गए। (पढ़ें पूरी खबर)
