राजस्थान में आज (मंगलवार) विजयादशमी यानी दशहरा पर जयपुर समेत अधिकांश जिलों में रावण के पुतले का दहन हुआ। अजमेर के पटेल स्टेडियम में 125 ड्रोन ने आसमान में जय श्री राम लिखा। अलवर में दहन से पहले रावण की आंखों से आंसू निकलने लगे। अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रावण पर गदा से प्रहार किया। उदयपुर में हनुमानजी ने लंका जलाई। श्रीगंगानगर में 70 फीट ऊंचे रावण की आंख और मुंह से आग निकल रही थी। जोधपुर में इलेक्ट्रिक बटन दबाते ही रावण का पुतला जलने लगा। कोटा के दशहरा मैदान में 105 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पहले पूर्व राजपरिवार के सदस्य इज्यराज सिंह ने विधि-विधान के साथ ज्वारा पूजन और सीता जी के पाने का पूजन किया। इसके बाद इज्यराज सिंह ने तीर चलाकर रावण की नाभि के अमृत कलश को फोड़ा। इसके बाद 15 मिनट में रावण का कुनबा जल गया। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
