जयपुर के परकोटे में हल्दियों के रास्ते में स्थित सूट की दो दुकान में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की 4 गाड़ियां और मानक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया है। घटना माणक चौक थाना इलाके के हल्दियों का रास्ता दड़ा मार्केट में रविवार रात 9 बजे की है। कानोता मार्केट में सलवार सूट की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास बाजार बंद करवा दिया है। देखते ही देखते आग की चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट या पटाखे से आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग लगी तब दुकान बंद थी। दुकान मालिक रात 8 बजे दुकान बंद कर चले गए थे। ग्राउंड फ्लोर पर लगी दो दुकानों के बाद फर्स्ट फ्लोर पर दो दुकानों में भी आग पकड़ ली। इस दौरान दड़ा मार्केट की बिजली बंद करवा दी गई है। जिस परिसर में आग लगी है, वहां पर टू व्हीलर भी खड़े हुए हैं। वहीं पर सिलेंडर भी था। इस दौरान अगर सिलेंडर में ब्लास्ट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। देखिए, आग से जुड़ी PHOTO’S
