जयपुर में 20 से अधिक बाइक पर 40-50 युवाओं ने काफिला निकालते हुए हाथोंं में तलवारें लहराईं। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गलता गेट क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवारों ने दहशत फैलाई। बाइक सवार युवाओं ने हाईवे पर हुड़दंग किया। दहशत फैलाने के लिए चलती बाइक पर तलवारें तक लहराई। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दबिश दी। गलता गेट थाना पुलिस ने सोमवार रात 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में फरार अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया- मामले में आरोपी फरहान (24) निवासी ठाठर कॉलोनी आमेर, असगर अली (33) निवासी प्रभात कॉलोनी गलता गेट, मोहम्मद अजीम (32) निवासी रहीमन कॉलोनी गलता गेट, अजरूद्दीन उर्फ अज्जु (28) निवासी ईदगाह कच्ची बस्ती गलता गेट, सलीम कुरैसी (35) निवासी गुलजार कॉलोनी पाडामंडी गलता गेट, तौसिफ खान (26) निवासी एमडी रोड लालकोठी और जिशान खान (20) निवासी सैयद कॉलोनी गलता गेट को अरेस्ट किया। पहले देखें बाइक सवारों के हुड़दंग मचाने के PHOTOS सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हुआ तो पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को सोशल मीडिया पर शेयर हुआ एक वीडियो मिला। वीडियो में 20 से अधिक बाइक पर 40-50 युवा जयपुर-दिल्ली हाईवे पर काफिला लेकर निकालते हुए दिखाई दिए। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के साथ ही काफिले में चलते बाइक सवार हाईवे पर लहराते हुए चल रहे थे। इस दौरान चलती बाइक पर दो-तीन तलवारें भी हवा में लहराकर राहगीरों व स्थानीय लोगों में दहशत फैलाई गई। पुलिस जांच में यह वीडियो रविवार रात करीब 10:15 बजे का गलता गेट इलाके के होने की जानकारी सामने आई। गलता गेट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर हुड़दंग-दहशत फैलाने वालों की तलाशी में दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस ने हाईवे पर बाइक लेकर हुड़दंग-दहशत फैलाने वालों को वीडियो के आधार पर चिन्हिृत किया। पुलिस टीम ने सोमवार रात दबिश देकर सातों आरोपियों को धर-दबोचा।