जयपुर नगर निगम के 146 नवनिर्वाचित पार्षद अब शहर की सरकार का हिस्सा होंगे। इनमें कोई उच्च शिक्षित है तो कोई सिर्फ साक्षर। वहीं कुछ पार्षदों ने पीएचडी और प्रोफेशनल डिग्री ले रखी है। नगर निगम में 10 पार्षद ऐसे होंगे जो 8वीं पास और सिर्फ साक्षर है। वहीं 10वींं पास पार्षद कुल 48 है। 12वीं पास कुल पार्षदों की संख्या 18 है। इनमें से हायर एजुकेशन यानी ग्रेजुएशन करने वाले कुल 45 पार्षद है और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले 31 पार्षद है। 7 पार्षदों ने पीएचडी व बीटेक,एमबीए, सीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रखे है। वार्ड 131 से जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार कैलाश चंद्र मीणा सिर्फ साक्षर है। वे इससे पहले जामडोली के सुमेल के सरपंच भी रह चुके है। सबसे ज्यादा पढ़ीं-लिखी भाजपा की उदिता सिंह नवनिर्वाचित पार्षदों में सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी वार्ड 20 से भाजपा की डॉ. उदिता सिंह चौहान है। उदिता के पास एम.फिल और पीएचडी की डिग्री है। वहीं वार्ड 23 से भाजपा के विकास बारेठ ने एमबीए और एम.ए. कर रखा है। बीजेपी के विजय पेशे से सीए वार्ड 31 से भाजपा के नव-निर्वाचित पार्षद विजय अग्रवाल सीए है। उनके पास बीबीए, सीएस और सीए की योग्यता है। वार्ड 89 से भाजपा के भवानी सिंह राजावत के पास एलएलबी, वार्ड 91 से भाजपा के विनोद यादव ने एलएलबी कर रखी है। कांग्रेस पार्षद के पास बीटेक की डिग्री वार्ड-141 से बीजेपी के सतीश कुमार के पास एलएलबी और वार्ड-11 से भाजपा के शैलेंद्र शर्मा ने एलएलबी, वार्ड-61 के कांग्रेस के सुरेश मीणा ने बीटेक की योग्यता ले रखी है। कुल कितने महिला और पुरुष पार्षद शिक्षित
