राजस्थानी सिनेमा की फिल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो जयपुर के प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा में आयोजित किया गया। प्रीमियर शो पूरी तरह हाउसफुल रहा और बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार और सराहना दी। फिल्म की दमदार कहानी, रोमांचक घटनाक्रम, भावनात्मक प्रस्तुतिकरण और राजस्थानी संस्कृति से जुड़े पहलुओं ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। सामाजिक संदेश और मनोरंजन का संतुलित मेल फिल्म को दर्शकों के लिए खास बनाता है। फिल्म में पुलिस व्यवस्था, समाज और मानवीय भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। प्रीमियर शो के दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। कलाकारों में हर्षित माथुर, दीपेंद्र सिंह, योगिता, अल्ताफ, वीर, अजय सक्सेना, संगीता सिंह, अभिषेक, ज्योत्सना, संतोष कंवर, त्रिलोक जी, मानस आलोक और सेलिना पिया शामिल रहे। वहीं फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर आबिद खान, डीओपी अनुज, एडिटर संजीव कुंतल, गीतकार रफीक और मेकअप आर्टिस्ट असलम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच, पूर्व एसीपी पुष्पेंद्र सिंह, विज्ञान भारती के सचिव मिग्गेंद्र, राजपूत महासभा के महामंत्री धीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। साथ ही राजस्थानी सिनेमा जगत से जुड़े दिग्गज कलाकार और निर्माता-निर्देशक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिनमें श्रवण सागर, राजेंद्र गुप्ता, संजना शर्मा, सोमेंद्र हर्ष, सुरेश मुद्गल, नीरज खंडेलवाल, एम.डी. सोनी, पीएम डूडी, राहुल राज, धनराज दाधीच, अनिल भूप, लखविंदर, मनोज फोगाट, एनके मित्तल, अनिल जैन, अनिल सैनी, उग्रसेन तंवर और शिव जोशी प्रमुख रहे।