भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र में चक्की चौराहा के पास पेट्रेाल पंप के सामने जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने 11 केवी बिजली लाइन के करंट की चपेट में आने की संभावना जताई है। युवक की पहचान गोपाल (45 ) पुत्र परता भील के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को मांडल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। 11 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत मौके पर मौजूद ग्रामीण जोधराज गुर्जर ने बताया-कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत 11 केवी बिजली लाइन के करंट की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो सकेगी। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली है। युवक जंगल में किस परिस्थिति में पहुंचा। उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल
