कोटा में छोटे भाई की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे में बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ निकली और अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया। बोरखेड़ा इलाके में रहने वाले दुर्गालाल कुशवाह (75) लंबे समय से अस्वस्थ थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई थी। परिजन उन्हें MBS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्गालाल की मौत की सूचना परिवार के सदस्यों को दी गई। घर पर आराम कर रहे गोपाल कुशवाह (80) ने छोटे भाई की मौत की खबर सुनी तो सदमे में सुबह करीब 8 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अंतिम विदाई में परिवार हुआ भावुक परिजन शिवराज कुशवाह ने बताया- दोनों भाइयों दुर्गालाल कुशवाह और गोपाल कुशवाह के बीच गहरा लगाव था। दुर्गालाल कुशवाह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जबकि गोपाल कुशवाह स्वस्थ थे। सुबह छोटे भाई दुर्गालाल का निधन हो गया था। बड़े भाई गोपाल कुशवाह को इसकी सूचना मिली तो सदमे में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बोरखेड़ा मुक्तिधाम में दोनों का एक ही चिता पर सुबह करीब 11 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
ये खबरें भी पढ़ें… छोटे भाई की मौत, सदमे में बड़े ने दम तोड़ा:एक साथ उठी दोनों भाइयों की अर्थियां, बिजली लाइन डालते समय करंट लगा था दौसा के लालसोट में नई बिजली लाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। छोटे भाई की मौत की खबर सुनने के बाद बड़े भाई को भी हार्ट अटैक आ गया और उनकी भी जान चली गई। (पूरी खबर पढ़ें)
भाई की मौत का सदमा नहीं सह सकी बहन: खबर मिलते ही तबीयत बिगड़ी, एक घंटे बाद दम तोड़ा सवाई माधोपुर में 87 साल के भाई की मौत की खबर सुनते ही सदमे में 83 साल की बहन ने भी दम तोड़ दिया। भाई के निधन की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद बहन की मौत हुई। पूरी खबर पढ़ें…
