जयपुर में रविवार को बूढ़ी तीज माता की शाही सवारी धूमधाम और राजसी परंपराओं के साथ निकाली गई। तीज माता को चांदी की करीब 400 किलो वजनी पालकी में विराजमान कर सवारी निकाली गई। इस दौरान लड़कियों ने तलवारबाजी की कला का प्रदर्शन किया। वहीं, सवारी देखने के लिए एक युवक 2 करोड़ के गहने बनकर पहुंचा। तीज माता की सवारी शुरू होने से पहले एक कावड़ यात्रा त्रिपोलिया बाजार पहुंची, जिसे बैरिकेड्स हटाकर रास्ता दिया गया। शौर्य सेवा संस्था संगठन की खुशी नरुका ने बताया- दीया कुमारी के निमंत्रण पर लड़कियों का ग्रुप तीज समारोह में शामिल हुआ। जिन्होंने तलवारबाजी की कला का प्रदर्शन किया। इसका यही मैसेज है कि लड़कियां कही से कमजोर नहीं है। बीकानेर से आए रमेश व्यास ने बताया- मेरी साढ़े तीन फीट की दाढ़ी है। लंबी दाढ़ी रखना आसान नहीं है, इसके लिए खासा खर्चा करना पड़ता है। प्रदेश में मुझे दूसरे नंबर का अवार्ड मिला हुआ है। हमारा ग्रुप यहां आया हुआ है। आगे देखिए इवेंट की तस्वीरें…
175 कलाकार शामिल होंगे इस बार तीज की शाही सवारी राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का चलता-फिरता मंच नजर आएगे। सवारी में कालबेलिया, गैर, कच्छी घोड़ी, चरी-घूमर, चंग-ढप, मांगणियार गायन, भपंग, रावणहत्था, कठपुतली, बहरूपिया और मशक वादन सहित अनेक लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। कुल 175 कलाकार लोक संस्कृति के रंग बिखेरेंगे।