जयपुर आने वाली ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के ट्रॉली बैग से 63 लाख रुपए के गहने चोरी कर बदमाश हरियाणा फरार हो गया। परिवार चेन्नई से जयपुर लौट रहा था, तभी चलती ट्रेन में यह वारदात हुई। पूरे मामले का जीआरपी ने रविवार दोपहर का खुलासा किया। जीआरपी ने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी सोनू (52) पुत्र कर्मबीर निवासी रोहतक हरियाणा का रूट चार्ट तैयार किया और तकनीकी मदद से हरियाणा से ज्वेलरी-कैश के साथ उसे गिरफ्तार लिया है। जीआरपी अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। 63 लाख के गहने और 2 लाख की नकदी बरामद GRP एसपी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चलती ट्रेन से चुराए 63 लाख रुपए के गहने और 2 लाख रुपए कैश बरामद किए है। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज से रूट चार्ट बनाकर बदमाश को चिन्हिृत किया, फिर हरियाणा में दबिश देकर पकड़ा है। 10 मिनट में वारदात कर भागा उन्होंने बताया कि जीआरपी जयपुर थाने में चेन्नई तमिलनाडु निवासी जे रोशन कुमार (40) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वो 1 मई को परिवार के साथ चेन्नई से ट्रेन से जयपुर आया था। इस दौरान उसने दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास सामान निकालकर गैलरी में रख दिया और वापस कोच में चला गया। गैलरी में 5-7 पैसेंजर और आकर खड़े हो गए। करीब 10 बाद वह परिवार के साथ फिर गैलरी में आकर खड़ा हो गया। फिर स्टेशन आने के बाद सामान लेकर उतरकर अपने घर रायपुर चले गए, जहां सामान संभालने पर ट्रॉली बैग में रखा ज्वेलरी बॉक्स गायब मिला। रूट चार्ट बनाकर किया पीछा GRP एसपी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि जब ट्रेन के कोच में लगे CCTV फुटेज चेक किए गए, जिसमें एक व्यक्ति बैग में रखे सामान को चोरी करता हुआ नजर आया। फिर CCTV फुटेजों के आधार पर जीआरपी टीम ने रूट चार्ट बनाया। जांच में ट्रेन में चोरी की वारदात कर रेलवे स्टेशन सांगानेर पर आउट साइड उतरना पाया गया। वहां से ऑटोरिक्शा में बैठकर चौमू पुलिया बस स्टैंड पर उतरकर हरियाणा रोडवेज में बैठ फरार हो गया।
