पाली जिले में घर में सो रही दो साल की मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची के सिर पर कई जगह काट लिया। मासूम को खींचकर बाहर ले जाने लगा। बेटी के रोने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में काम कर रही मां दौड़कर आई और लाठी से कुत्ते पर कई वार किए, जिसके बाद कुत्ता मासूम को छोड़कर भागा। बच्ची को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। बच्ची के सिर में 12 टांके आए हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी मासूम का जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना नाना थाना क्षेत्र के शेरावाला गांव में 7 मई की रात करीब 10 बजे की है। मां ने कुत्ते पर लाठी से वार कर बेटी को बचाया मां चकूबाई ने बताया- 7 मई की रात करीब 10 बजे मेरी 2 साल की बेटी संगीता घर के चौक में पलंग पर सो रही थी। उसके दो भाई कुछ दूरी पर दूसरे पलंग पर सो रहे थे। मैं घर में काम कर रही थी। पति सवाराम गरासिया काम से नहीं लौटे थे। घर का गेट खुला होने के कारण एक कुत्ता आ गया और बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची का सिर जबड़े में पकड़ लिया। पलंग से खींचकर नीचे गिरा दिया। बच्ची को घसीटकर बाहर ले जाने लगा। मैं दूसरे कमरे में काम कर रही थी। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं दौड़कर वहां पहुंची। बच्ची को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाने का प्रयास करने लगी। कुत्ते ने बच्ची को नहीं छोड़ा तो पास में पड़ी लकड़ी उठाकर कुत्ते के सिर पर लगातार कई वार किए। इसके बाद वह बच्ची को छोड़कर भागा। परिजन बच्ची को नाना कस्बे के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के पाली के बागड़ हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मासूम के सिर पर करीब 12 टांके आए हैं। डॉक्टर बोले- बच्ची की हालत गंभीर थी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर कैलाश परिहार ने बताया कि मासूम काफी गंभीर हालत में आई थी, तीन दिन से उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। ये खबर भी पढ़िए… श्रीगंगानगर में 4 साल के मासूम को कुत्ते ने काटा,VIDEO:कमर से पकड़कर घसीटकर ले जाने लगा, घर के बाहर खेल रहा था श्रीगंगानगर में घर के बाहर खेल रहे 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के पीठ और बाजू पर काट लिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला:पिता के पास सो रही थी मासूम, उठाकर 50 मीटर दूर ले गए कुत्ते राजस्थान के झालावाड़ में कुत्तों के हमले में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास एक अस्थायी टेंट के बाहर हुई। पूरी खबर पढ़िए

You missed