दूदू के ग्राम पंचायत गैजी के राजस्व ग्राम गोपीपुरा में मंगलवार को फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासनिक पहल के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाई। शिविर के दौरान किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही अपनी रजिस्ट्री पूरी करवाई। इस अवसर पर अतिरिक्त निबंधक राजस्व मंडल अजमेर हेमंत स्वरूप माथुर, विशेषाधिकारी फार्मर रजिस्ट्री जयपुर मुक्ता राव, तहसीलदार मदन परमार और नायब तहसीलदार श्याम लाल शर्मा, कानूनगो, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, जिला पार्षद भंवर लाल तेतरवाल और वार्ड पंच रामस्वरूप चौधरी मौजूद रहे।
