भास्कर संवाददाता | चूरू जिला मुख्यालय के गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में गृह रक्षा स्थापना दिवस पर हुए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन विधायक हरलाल सहारण के मुख्यआतिथ्य में हुआ। एक से 6 दिसंबर तक चले कार्यक्रम के तहत पहले दिन स्वच्छता अभियान के तहत जयपुर रोड से कार्यालय तक परिसर में सफाई करवाई गई। 2 दिसंबर को जनचेतना रैली निकाली गई। 3 दिसंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। 4 को शिविर में 21 यूनिट रक्तदान हुआ। 5 दिसंबर को नशामुक्ति के लिए वाहन रैली निकाली गई। अंतिम दिन शनिवार को विधायक सहारण ने केंद्र पर ध्वजारोहण किया। प्रधान दीपचंद राहड़, भाजपा विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, सेवानिवृत कमाण्डेंट ईश्वरराम, सेवानिवृत प्लाटून कमांडर रामेश्वर लाल व मोहन लाल आदि उपस्थित हुए। प्लाटून कमांडर शुभकरण के नेतृत्व में परेड की सलामी दी गई। संचालन प्लाटून कमांडर जेपी शर्मा ने किया और मुख्यालय से प्राप्त संदेश का पठन किया। कार्यक्रम में मुख्य आरक्षी कुंदनसिंह, कृष्ण कुमार, गोपाल स्वामी, सुरेन्द्र जाट, नरेन्द्र शर्मा सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।