चूरू | लोढ़सर में हाइवे-54 पर एमआरएफ एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन शनिवार को हुआ। उद्घाटन एमआरएफ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित कुकरेजा ने किया। उन्‍होंने अतिथियों व ग्राहकों को एमआरएफ टायर कंपनी के बारे में व कंपनी के विभिन्न टायरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज भारत की एकमात्र कंपनी एमआरएफ जो ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्वालिटी के टायर बनाती है। इसी ग्राहक संतुष्टि के कारण आज भारत की नंबर एक कंपनी है। इस अवसर पर शोरूम के मालिक शिवलाल मांडा ने बताया कि यहां पर सभी प्रकार की गाड़ियों के टायर उपलब्ध हैं। कार व मोटरसाइकिल के टायरों के लिए भी ऑटोमेटिक टायर चेंजर से फिट करने की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध है।

You missed