श्री कृष्ण गौशाला समिति, किशनगढ़बास ने सोमवार को गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष सीए किशन गुप्ता के नेतृत्व में यह ज्ञापन एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम दिया। गौवंश के संरक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है ज्ञापन में बताया गया कि देशभर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत व्यापक जन-जागरण किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक पहचान दिलाना और उनके संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है। सीए किशन गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान रहा है और इन्हें प्राचीन काल से ही पूजनीय माना जाता है। उन्होंने बताया कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गौ आधारित उत्पादों से जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है, जिससे किसानों की लागत कम होती है और भूमि की उर्वरता बनी रहती है। इसके अलावा, गौवंश के संरक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। ज्ञापन में बताया कि यदि गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिया जाता है, तो इससे उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा। ये रहे मौजूद इस दौरान गौशाला समिति से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें श्री कृष्ण, मोतीलाल, मदनलाल, मांगीलाल, सतीश, प्रेम सोनी, हेमंत भारती, कुंजीलाल अग्रवाल, सूर्यकांत शर्मा, बाबूलाल सरपंच, राजेश बटवाड़ा, अनिल खुराना, रमेश शर्मा, संतोष शर्मा और राजेश कामदार शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।