दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपी जसीम उर्फ छोटू को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया. चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या करने वाले इस जसीम पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.आरोपी जसीम ने 11 अप्रैल को बच्ची के साथ दरिंदगी की थी. उसने अपनी ही सगी भांजी को टॉफी दिलाने के बहाने अगवा किया. फिर वह बच्ची को अपने कमरे पर ले गया और वहां दरिंदगी की थी.