कोटा में एलपीजी वितरण के प्रबंधन को लेकर विधायक संदीप शर्मा ने प्रशासनिक व रसद विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में संदीप शर्मा ने बताया- डोमेस्टिक गैस सिलेंडर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। एक घर पर एक गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद जल्दी दूसरी बार आने को लेकर ज्यादा बुकिंग हो रही है। लोगों को लग रहा है कि ऐसे माहौल में गैस मिलना बंद न हो जाए। इसलिए अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इधर गैस किल्ल्त का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों पर भी असर दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर मेन्यू में कटौती कर दी गई है। शहरों और ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कोटा में बड़ी संख्या में कोचिंग स्टूडेंट हॉस्टल और पीजी में किराए पर रहते हैं। यह सभी स्टूडेंट हॉस्टल और बाहर की मैस पर निर्भर हैं। बच्चों को खाने की कमी न आए, इसको लेकर हॉस्टल संचालक और मैस संचालक डीजल भट्टी, कोयले और लकड़ियों से चूल्हे जलाकर खाना पका रहे हैं। इंदिरा विहार अपोलो हॉस्पिटल रोड पर ठेला लगाकर रोजगार करने वाले कई ठेले कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं होने पर बंद हो चुके हैं। नयापुरा स्थित रतन स्वीट्स के संचालक मनोज जैन ने बताया कि एक हफ्ते से ज्यादा समय से कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। डीजल की भट्ठियों पर काम करने से खर्च काफी बढ़ गया है। अगर यही स्थिति रही तो दुकानों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ गैस एजेंसियों का कहना है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंड की सप्लाई जल्द शुरू होने वाली है। लेकिन इसमें एक नियम लगाया जाएगा। कोटा में गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे लोगों की तस्वीरें… आज आ सकती है कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई, रजिस्टर्ड हॉस्टल्स को दी जाएगी कोटा एलपीजी वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया-पहले जिले में महीने में करीब 1 लाख घरेलू सिलेंडर व 35 से 40 हजार कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति होती थी। ईरान अमेरिका युद्ध के बावजूद घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु है। 19-20 का फर्क पड़ा है। अभी पैनिक बुकिंग के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। हमें उम्मीद है आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति हो जाएगी। उसके अंदर एक नियम लगा रहे हैं कि कॉमर्शियल सिलेंडर केवल रजिस्टर्ड हॉस्टल जहां स्टूडेंट रह रहे हैं, वहीं सप्लाई किया जाएगा। कोटा में गैस की सप्लाई प्रभावित होने से जुड़े बड़े अपडेट