कोटा में किडनी फेल होने के मामले में रविवार को एक और महिला की मौत हो गई। महिला शिरिन (29) मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी आईसीयू में भर्ती थी। महिला को एक दिन पहले निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। शिवपुरा की रहने वाली शिरिन की भी नए अस्पताल में ही इलाज के दौरान किडनी फेल हो गई थी। 7 मई की शाम को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। घरवाले शिरिन को तलवंडी के एक निजी हॉस्पिटल ले गए थे। 8 मई को शिरिन का डायलिसिस हुआ, लेकिन उसकी बॉडी में इंफेक्शन हो गया था। 16 मई को फिर से मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। सीजेरियन के बाद किडनी फेल होने के मामले में जेके लोन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में अब तक 5 महिलाओं की मौत हो चुकी है। सीजेरियन डिलीवरी के बाद 12 से ज्यादा महिलाओं की किडनी फेल हुई थी। 6 महीने की गर्भवती थी शिरिन मृतका के परिवार ने बताया- शिरिन 6 महीने की गर्भवती थी। 5 मई की सुबह 9:30 बजे उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया था। डॉक्टर ने बताया था कि शिरिन के बच्चेदानी का मुंह खुला हुआ है और टांके लगाने को कहा। दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया। टांके लगाने के बाद शिरिन को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 7 मई की सुबह करीब 4 बजे शिरिन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे हल्का ब्लड निकलने लगा, जिसे स्टाफ ने नॉर्मल बताया। सुबह 7 बजे खून ज्यादा बह रहा था, और शिरिन का बीपी- प्लेटलेट्स डाउन हो गया। दोपहर 1 बजे के आसपास शिरिन को ICU में शिफ्ट किया गया। वहां स्टाफ ने जांच की, लेकिन इन्फेक्शन नहीं बताया। शिरिन का यूरिन आना बंद हो गया। शाम होते-होते स्टाफ ने उसे दूसरी जगह ले जाने को कहा, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।
किडनी फेल होने से अब तक पांच महिलाओं की जान कोटा में सीजेरियन के बाद किडनी फेल होने से अब तक पांच महिलाओं की जान जा चुकी है। 5 मई को पायल की मौत से हुई थी। इसके बाद ज्योति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच, प्रिया की हालत जेके लोन अस्पताल में बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। किडनी फेल होने के कारण पिंकी महावर और शिरिन की जान चली गई। ——— कोटा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए..
