केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव का आज जन्मदिन है। मंत्री का बर्थ-डे अलवर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, भूपेंद्र यादव ने कोलकाता के फेमस काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इधर, उनके संसदीय क्षेत्र अलवर में शहर से लेकर गांवों तक कार्यकर्ताओं और व्यापारिक संगठनों ने पौधरोपण, गो-सेवा, रक्तदान और कन्या पूजन जैसे आयोजन किए। अलवर शहर के सभी बड़े कार्यक्रमों में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा का नेतृत्व रहा। कंपनी बाग में ‘पौधरोपण’: संयुक्त व्यापार महासंघ और अलवर टाइगर मैराथन की सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर कंपनी बाग में एक साथ 1057 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सरस डेयरी चेयरमैन की तरफ से 21 कन्याओं का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया गया। गायों को चारा खिलाया सार्वजनिक गोशाला में गायों के लिए गो-सवामणि का आयोजन किया गया, जहां हजारों गायों को चारा खिलाया गया। मूंगस्का स्थित गुरुनानक वाटिका में युवा मोर्चा अलवर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधे लगाए।भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ और मीडिया प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मन्नू मार्ग स्थित केके हॉस्पिटल में एक फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों की जांच हुई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा के नेतृत्व में जीवनधारा ब्लड बैंक में और पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल की ओर से रोटरी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। प्रतिभाओं का सम्मान और फल वितरण: ओसवाल जैन स्कूल में क्षेत्र की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। वहीं, व्यापार महासंघ के रमेश जुनेजा की ओर से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा ही संकल्प अलवर दक्षिण के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण और शहरी इलाकों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया और जगह-जगह सामूहिक रूप से पौधरोपण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।