करौली में समाज कल्याण विभाग की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक चले समाज कल्याण सप्ताह का समापन निःशब्द स्कूल में किया गया। विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्कूल के 12 बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। सप्ताहभर अलग-अलग विषयों पर हुए कार्यक्रम कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के दौरान वृद्धजन, अनुसूचित जाति, बाल एवं महिला कल्याण सहित विभिन्न विषयों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कबड्डी और कैरम में बच्चों ने दिखाया दम समापन कार्यक्रम में कबड्डी और कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी में दीपक-शिवम और अनन्या-रवीना की टीमों ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कैरम प्रतियोगिता में कृष्णा मीणा और जयपाल प्रथम रहे। पेंशन और पालनहार योजनाओं की दी जानकारी समाज कल्याण सप्ताह प्रभारी सत्यप्रकाश ने पेंशन और पालनहार जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अनुदानित स्कूल प्रभारी संजय शर्मा ने दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में बताया। शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रिंसिपल रविंद्र पुरोहित सहित स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।