कपूरथला की ग्रोवर एन्क्लेव कॉलोनी में देर रात एक सुरक्षाकर्मी ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक ने अवैध पिस्तौल से अपने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या की। पुलिस जांच में जुटी मृतक की पहचान सचिन (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्रोवर एन्क्लेव, न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास रहता था और मूल रूप से बद्दुवाल गांव का निवासी था। डीएसपी दलजीत सिंह के अनुसार, सचिन कपूरथला की एक रबर फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और 315 बोर की पिस्तौल जब्त कर ली है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मृतक के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You missed