बीकानेर के खाजूवाला में झगड़े के बाद महिला की कनपटी पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। 2 जून की सुबह पुलिस को महिला शव वन विभाग की जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था। महिला पिछले करीब 7 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वारदात के बाद से उसका पार्टनर फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने अब कोटा से दबोच लिया है। सीओ निकेत पारीक ने बताया – महिला बाली बाई भील (37) झालावाड़ की रहने वाली थी। करीब 7 साल से पति से अलग होकर फूल सिंह भील के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बेटे के सामने पार्टनर से हुआ था झगड़ा DSP निकेत पारीक ने बताया- सोमवार (1 जून) रात दोनों के बीच शराब पीकर झगड़ा हुआ था। उस समय महिला का नाबालिग बेटा भी वहीं मौजूद था, लेकिन झगड़े के दौरान वह कुछ समय के लिए बाहर चला गया। लौटने पर दोनों घर से गायब मिले, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और बाद में शव की पहचान भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक निरीक्षण में सामने आया कि महिला की कनपटी पर नुकीले पत्थर से वार कर हत्या की गई है। मोबाइल लोकेशन से आरोपी की गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध फूल सिंह भील का मोबाइल नंबर ट्रेस किया, जिससे उसकी लोकेशन कोटा में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। अब आरोपी को बीकानेर लाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। — हत्या की ये खबर भी पढ़ें … जमीनी विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या:आरोपी फरार, 2 साल पहले CRPF से नौकरी छोड़कर आया था भरतपुर में CRPF की नौकरी छोड़कर आए भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी का जंगलों में पीछा कर रही है। पूरी खबर पढ़िए