एमएचआर पब्लिक सीसे स्कूल मालवीय नगर में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आगाज हुआ। प्रधान सुरेंद्र मोहन गर्ग, उपप्रधान विनोद सिंगला, एलएमसी मेंबर डा. केके नौहिरया, जेपी सिंघल, रेणु गोइनका, दीपक सिंगला ने बच्चों को आशीर्वाद देकर शुरुआत करवाई। पहले दिन एलकेजी से चौथी कक्षा के बच्चों की 100 मीटर रेस, हर्डल रेस, बैलून रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, वन लैग रेस, सैक रेस में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। मैदान में दौड़ रहे बच्चों का अध्यापकों और अभिभावकों ने तालियों के साथ जोश बढ़ाया। विशेष मेहमान डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव शर्मा, उद्यमी विवेक उत्तम, अविनाश घोसला, एमएचआर ग्रुप आफ स्कूल के प्रिंसिपल मुनीश बाठला, मीतू बाठला, दीपिका शर्मा, रेणु गोइनका ने बच्चों को मैडल पहनाकर शाबाशी दी। मंच संचालन रणवीर कौर व रजनी दत्ता ने किया। एथलेटिक्स मीट में अजय यादव, रोहित राणा, नवु चोपड़ा, आरती मित्तल, रजनी अरोड़ा, बबीता रानी व नम्रता गुप्ता ने सहयोग दिया। प्रिंसिपल अश्विनी गुप्ता ने बच्चों को शाबाशी देते हुए आभार जताया।
