जी.आर. ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को एक मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबी के एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत और विशिष्ट अतिथि लेखक एवं रंगकर्मी अमित शर्मा रहे। मुख्य अतिथि संदीप सारस्वत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई और स्कूलिंग के दौरान तनाव न लें। उन्होंने परिजनों से बच्चों की बात सुनने, स्कूलों से काउंसलिंग करने और सीनियर छात्रों से जूनियर की बुलिंग न करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि अमित शर्मा ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने चार युगों को दर्शाने वाला नृत्य नाटक ‘युगांतर’ प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक जगदीश पूनिया और प्रिंसिपल अजय कुमार गुप्ता ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
