Nvidia Jensen Special Grant: सोचिए आपकी तनख्वाह पहले से ही अच्छी है, और एक दिन कंपनी कहे कि लो, ऊपर से 25% और शेयर। यही हुआ Nvidia के भारत में बैठे करीब 10,000 कर्मचारियों के साथ। कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग ने 2024 में एक खास योजना शुरू की जिसे “Jensen Special Grant” नाम दिया गया। इसके तहत कर्मचारियों को उनके पहले से तय RSU यानी Restricted Stock Units के ऊपर 25 फीसदी अतिरिक्त शेयर दिए गए। सैलरी ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म 6figr के मुताबिक भारत में इस ग्रांट का फायदा उठाने वाले कर्मचारियों की तादाद करीब 10,000 है।