SpaceX IPO, Elon Musk’s net worth: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की दौलत रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। एक ही दिन में मस्क की दौलत में इतना इजाफा हो गया, जितनी मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस जैसे अरबपतियों की नेटवर्थ भी नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, पिछले 24 घंटे में एलन मस्क की नेटवर्थ में 274 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इससे मस्क की नेटवर्थ 971 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है। यह आंकड़ा एक ट्रिलियन डॉलर से अब थोड़ा ही पीछे है।