मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 13वीं वेस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने हिस्सा लिया। बैठक में पश्चिमी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अंतरराज्यीय अपराधों पर नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और गोवा के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार सहित विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन शामिल हुए। राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान की ओर से डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के.बी. वंदना और चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए। इन मुद्दों पर हुआ मंथन बैठक में कई समसामयिक और चुनौतीपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें शामिल रहे- राजस्थान पुलिस ने साझा किए अपने नवाचार डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने बैठक में राजस्थान पुलिस द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण, तकनीक आधारित पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, अपराध नियंत्रण तथा अंतरराज्यीय समन्वय के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और प्रभावी प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा- नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान, समन्वित रणनीति और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से भविष्य की चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। अंतरराज्यीय सहयोग पर बनी सहमति बैठक में संगठित अपराध, साइबर अपराध, अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और आधुनिक तकनीकों के अधिकतम उपयोग पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न राज्यों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा कर उन्हें अन्य राज्यों में भी लागू करने पर सहमति बनी। भविष्य की साझा कार्ययोजना पर विचार समापन सत्र में पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों के बीच पुलिस सहयोग को और मजबूत बनाने, साझा कार्ययोजना तैयार करने तथा समन्वय बैठक के आयोजन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
